
आओ खेले होली सखिया संग
आओ खेले होली
प्यार का रंग पिचकारी मारे
गालो पे गुलाल सवारे
मल मल रंग लगाओ सखिया संग
आओ खेले होली..
होली का संदेश वो लाया
झम झमा झम लगा बरसने
किसान भी लगे फरकने
उठ चले बैलो को संग लगा के
विश्वास का नया रंग लगा के
धरती भी लगी बहकने
चिडियों के संग लगी चहकने
आओ खेले होली सखिया संग
आओ खेले होली
बच्चे भी बरजोरी खेले
अम्मा भी हरसाए सखिया संग
आओ खेले होली सखिया संग
आओ खेले होली
बच्चो की बगिया में टोली
अम्मा घर आँगन सवारे
सखिया पहने हरी चोली
की आओ खेले होली
प्यार का कोई नाम नही हैं
प्यार को भर भर उछालो सखिया संग
आओ खेले होली

