Monday, August 10, 2009


प्यार का रंग बरसा दे बदरिया -2

ओ सावन की मतवाली बदरिया -2

मत कर इतनी ठिठोली पिया संग

प्यार का रंग बिखेरे बदरिया

बहक गए गर मोरे पिया तो

गिर गिर कौन संभाले पिया को

प्यार का रंग बिखेरे पिया संग

प्यार का रंग बरसा दे बदरिया


आँखों में काजल की रेखा

चले इतराए पिया ने देखा

होठो में लाली सूरज की

कानो में बाली चंदा की

मांग सजाये बिजली बदरिया


ओ सावन की मतवाली बदरिया

रिमझिम प्यार बरसा दे बदरिया


अंग पिया के रंग लगा के

मत कर इतनी ठिठोली बदरिया

प्यार का रंग बरसा दे बदरिया

प्यार का रंग बरसा दे

पिया तोहरे बिन आठो महीनावा

काटे हैं यादो के सहारे

अब आए पिया जो सावन माहे

करवा न इतना गुजारिस बदरिया

प्यार का रंग बरसा दे बदरिया

प्यार का रंग बरसा दे

No comments:

Post a Comment